ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत पर एक और फ़िल्म की घोषणा, दिखाया जाएगा बॉलीवुड के अंदर का सच

नई दिल्ली। 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के ऊपर एक और फ़िल्म की घोषणा हो गई है। फ़िल्ममेकर सनोज मिश्रा ने इस नई फ़िल्म की घोषणा की है, जिसका टाइटल भी सुशांत होगा। हालांकि, सनोज इस बारे में भी जानकारी दी है कि यह कोई बायोग्राफ़िकल फ़िल्म नहीं होगी। इसके इतर फ़िल्म की कहानी एक ऐसे स्ट्रग्लर की होगी, जो मुंबई में अपने सपनों को पूरा करना चाहता है।

सनोज इससे पहले गांधीगिरी, राम बर्थप्लेस, लंफेंगे नवाब और श्रीनगर जैसी फ़िल्म फ़िल्म बना चुके हैं। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सनोज ने फ़िल्म को लेकर दिए अपने बयान में कहा है, ‘यह फ़िल्म उन सब पर आधारित होगी, जिन्हें बॉलीवुड में प्रताड़ित करके ऐसा कठीन स्टेप्स लेने को मजबूर किया जाता है। फ़िल्म को रोड प्रोडक्शन और सनोज मिश्रा फ़िल्म्स प्रोड्यूस करेगी और इसकी शूटिंग मुंबई और बिहार में होगी।’

सनोज ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के जो लोग कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वज़ह से वापस लौट आए हैं, उनके पास सुनहरा मौका है कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार में एक सिनेमा इंडस्ट्री खड़ी करें। सनोज के अलावा एक और फ़िल्म की घोषणा हुई है, जो सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ पर आधारित है। हाल ही में फ़िल्म मेकर विजय शंकर गुप्ता ने भी एक फ़िल्म भी घोषणा की है। इसका टाइटल ‘सुसाइड या मर्डर? है। उन्होंने घोषणा क साथ ही फ़िल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया है।

65 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद फ़िल्म इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक दो बातों की जबरदस्त चर्चा हो रही है। पहली यह है कि क्या आत्महत्या है या मर्डर? दूसरी, बॉलीवुड का नेपोटिज़्म कितना जिम्मेदार है। भाई-भतीजावाद को लेकर तमाम सेलेब्स भी अपनी राय रख चुके हैं। वहीं, कुछ सेलेब्स की लगातार ट्रोलिंग भी हो रही है।

Related Articles

Back to top button