विदेश
2 लाख मरीजों की संख्या छूने वाला 12वां मुल्क बना पाक, कोरोना के प्रसार से चिंतित हुई इमरान सरकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से हुआ है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान दुनिया का 12वां देश बन गया है, जहां कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों की संख्या 2,00,000 के पार हो गई है। पाकिस्तान के जियो टीवी ने शनिवार को जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के हवाले से यह जानकारी दी है। देश में अब तक 4,098 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि देश में कोरोना के बचाव में जुटे 5,000 से अधिक चिकित्साकर्मियों ने कोरोना वायरस की चपेट में है।






