ब्रेकिंग
Surguja News: मोबाइल बैटरी फटने से 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत; खेल-खेल में आग में डाली थी बैटरी Kawardha Crime News: कवर्धा पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा सर्चिंग अभियान; खाली प्लॉट में खुदाई कर निकाली... Kanker News: कांकेर में धार्मिक आस्था पर विवाद; ग्रामीणों का आरोप- बहिष्कार कर खेती और रोजगार से किय... Durg Police Success: दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी; 60 लाख रुपये के 800 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटा... Hotwar Jail News: जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने की खबर पर महिला का बड़ा बयान; आरोपों को बताया निर... Jobs in Jharkhand: मनरेगा भर्ती में देरी से परेशान उम्मीदवार, समाहरणालय पहुंचकर की नियुक्ति प्रक्रिय... Maiya Samman Yojana News: पाकुड़ में महिलाओं का फूटा गुस्सा; 2 महीने से राशि नहीं मिलने से परेशान, क... Ranchi Crime News: पुलिस का 'नाइट ऑपरेशन' शुरू; सुखदेवनगर में नकली शराब की भट्ठियां ध्वस्त, तस्कर फर... Dhanbad News: भीषण गर्मी में धधकते 5 अग्नि कुंडों के बीच तपस्या; संतोष बाबा की साधना बनी चर्चा का वि... Dhanbad Murder Case: दोस्त के साथ निकला था दिलशाद, अगले दिन मिली लाश; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
देश

महाराष्ट्र में 100 दिन बाद खुले सैलून के ताले, ग्राहकों को इन नियमों का करना होगा पालन

कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रण में करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से करीब 100 दिन से महाराष्ट्र में बंद पड़े सैलूनों के दरवाजे आज खुल गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कुछ दिशा-निर्देशों के साथ आज से सभी हेयर सैलून को खोलने की मंजूरी दे दी है।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • सैलूनों में काम करने वाले कर्मी और ग्राहक दोनों के लिए मास्क पहनना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य है।
  • एक तौलिये का इस्तेमाल दूसरे ग्राहक के लिए किया जाना भी मना है।
  • साथ ही हर सर्विस के बाद कुर्सियों को सैनिटाइज करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
  • कस्टमर को एक रजिस्टर में अपना मोबाइल नंबर, पता और यदि जरूरी हुआ तो आधार कार्ड नंबर भी लिखवाना होगा।
  • कस्टमर को अब दुकान पर बैठने नहीं दिया जाएगा। उसे सैलून वाले से अपॉइंटमेंट लेना होगा।
  • अब लोगों को बाल कटवाने के रुपये भी पहले से दो से तीन गुने ज्यादा देने पड़ेंगे।

एक सैलून कर्मचारी ने बताया कि कल सलून को साफ किया गया था। सैलून में लोग अप्वॉइंटमेंट लेकर आ रहे हैं। यहां ‘यूज़ एंड थ्रो’ एप्रन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि 100 दिन के बाद रोजगार शुरू हुआ हैै। आज पहला दिन है इसलिए रेट नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अब कोरोना के चलते सफाई का खर्चा बढ़ा है।

राज्य आपदा एवं पुनर्वास मंत्री विजय वड्डेटीवार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि सैलूनों का संचालन करने वालों की मांग थी कि या तो उन्हें कारोबार की मंजूरी दी जाए या सरकार उन्हें आर्थिक पैकेज मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनें में वित्तीय संकटों का सामना करने की वजह से कम से कम 12 नाइयों ने आत्महत्या कर ली, ऐसे मे सरकार ने सैलूनों को खोलने की इजाजत दे दी है।

Related Articles

Back to top button