ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

इंग्लैंड पहुंचते ही पाकिस्तान की टीम ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, मैदान पर उतरे खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दस खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बेशक, सभी दस खिलाडि़यों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन रविवार को इंग्लैंड पहुंची पाकिस्तान की टीम ने कोरोना महामारी के चलते बने अहम नियमों का मंगलवार को ही उल्लंघन कर दिया। ऐसा तब हुआ जब 14 दिन के क्वारंटाइन यानी पृथकवास के नियम को दरकिनार करते हुए पूरी टीम दो दिन बाद ही ट्रेनिंग के लिए मैदान पर उतर गई।

नियमों की उड़ाई धज्जियां 

एक ओर जहां पूरी दुनिया की क्रिकेट टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाह रही हैं। उस वक्त इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले वेस्टइंडीज की मेजबानी करने को तैयार है और इसके बाद तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की मेजबानी करेगा, जिसके लिए पाक टीम समय से काफी पहले ही रविवार को इंग्लैंड पहुंच गई। इसके पीछे वजह थी कि पाक टीम को 14 दिन तक पृथकवास में रहना था। वेस्टइंडीज की टीम जब इंग्लैंड पहुंची थी तो उन्होंने भी इस नियम का पालन किया था।

वहीं, टीम के कोच फिल सिमंस के ससुर का मैनचेस्टर में देहांत हो गया था। उन्हें जैविक वातावरण छोड़ना पड़ा था। यही वजह थी कि उन्हें भी खुद को स्वत: पृथकवास करना पड़ा, लेकिन पाकिस्तान की टीम मंगलवार को इस नियम का माखौल उड़ाती दिखी, जब टीम के सभी 20 खिलाड़ी मैदान में अभ्यास के लिए उतर गए। टीम वॉरेस्टरशायर में है, जहां उसे 13 जुलाई तक पृथकवास में रहना था।

छह खिलाड़ियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए छह पाकिस्तानी क्रिकेटरों का अब तीन दिन में दूसरी बार परीक्षण निगेटिव आया है, जिससे वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं। अब पीसीबी इनके इंग्लैंड जाने का इंतजाम करेगा। ताजा परीक्षण में सलामी बल्लेबाज फखर जमां, ऑलराउंडर मुहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मुहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मुहम्मद हसनैन को निगेटिव पाया गया। वहीं स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हैरिस राऊफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदर अली अभी भी पृथकवास में हैं।

Related Articles

Back to top button