ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
देश

रामकथा में मची अफरा-तफरी… 90 सेकंड में 14 मौतें…YouTube पर चल रहा था लाइव प्रसारण

जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान पंडाल गिरने से तीन महिलाओं सहित 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं। बाड़मेर में कथावाचक मुरलीधर रामकथा कर रहे थे और इसका यूट्यूब पर लाइव प्रसारण चल रहा था। कथा के बीच में ही कथावाचक मुरलीधर ने कहा था कि लगता है बार‍िश तेज है और कहीं पंडाल उड़ न जाए। अभी वह अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाए कि कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए और पंडाल पहले ऊपर को उठा और फिर नीचे की और जोर से गिरा। यह सब सिर्फ 90 सेकंड में हुआ और इसका लाइव प्रसारण भी होता रहा।

कथावाचक मुरलीधर ने श्रोताओं को पंडाल से बाहर निकलने के कहा था। वह खुद भी अपने आसन से उठ गए थे और उनके साथ संगीत बजाने वाले भी अपना सामान समेट कर बाहर की तरफ निकल गए थे। कथा की शुरुआत दोपहर 2 बजे हुई थी और करीब 3:15 बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। करीब दोपहर 3:28 बजे पंडाल के प्रवेश द्वार से अचानक बवंडर उठा और पंडाल नीचे गिरते ही लोहे के एंगलों में करंट आ गया।

डिस्कॉम ने बिजली काट दी लेकिन जनरेटर ऑटोमैटिक स्टार्ट हो गए और करंट आना बंद नहीं हुआ। करंट लगने से भी कई लोगों की मौत हुई। अंधड़ इतना तेज था कि पूरा टेंट हवा में लहराने लगा। हादसे में मरने वालों में देवीलाल (बालोतरा), सुंदरदेवी निवासी जसोल, जबरसिंह (बालोतरा), केवलदास संत, पेमाराम, चंपालाल निवासी मूंगड़ा, अविनाश व्यास जोधपुर, इंदरसिंह जागसर, सांवलदास जसोल, मालसिंह अजमेर, रमेश कुमार जसोल, नेनूदेवी जसोल, जितेंद्र पारलू व नारंगी पत्नी जोगाराम पारलू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button