ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
देश

प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य को लेकर नहीं आई कोई अच्छी खबर, अभी भी गहरे कोमा में

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है और वह अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि प्रणब मुखर्जी की हालत में कल से कोई बदलाव नहीं आया है। वह गहरे कोमा में हैं, अभी भी ववेंटिलेटर पर हैं। उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मानक स्थिर हैं। चौरासी वर्षीय मुखर्जी का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें श्वांस संबंधी संक्रमण है, जिसका इलाज चल रहा है।

मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली छावनी स्थित इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके मुखर्जी के मस्तिष्क में खून के थक्के जमने के बाद उनका ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें श्वांस संबंधी संक्रमण हो गया था। मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं।

Related Articles

Back to top button