मनोरंजन
अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान,

नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक बेहद अच्छी ख़बर आ रही है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। गुरुवार को अनुष्का और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़शख़बरी अपने फैंस के साथ साझा की।
अनुष्का ने विराट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ़ नज़र आ रहा है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा- और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।





