ब्रेकिंग
फुटबॉल के रोमांच से एक बार फिर गुलजार हुआ छतरपुर, सातवीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जबलपुर में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय बने चोर, ग्राहकों का सामान बीच रास्ते में गायब कर उड़ाई रकम मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सर्दियों की दस्तक के साथ खजुराहो में बढ़ा विदेशी सैलानियों का तांता, पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सक्रिय हुआ शातिर मोबाइल चोर गिरोह, दो गिरफ्तार यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में आपसी झड़प के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत
विदेश

ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई बोले, इजरायल के साथ समझौता करके यूएई हमेशा के लिए बदनाम हो गया

दुबई। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि इजरायल के साथ समझौता करके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस्लामिक देशों और फलस्तीनियों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा, ‘बेशक, यूएई का यह विश्वासघात लंबे समय तक नहीं चलेगा, लेकिन दुनियाभर में इसे हमेशा याद रखा जाएगा।’ खामनेई ने कहा कि समझौते के तहत क्षेत्र में यहूदियों को आने की अनुमति दे दी गई, लेकिन वे फलस्तीनियों को भूल गए। इस्लामिक दुनिया, अरब देशों और फलस्तीनियों के साथ विश्वासघात करके अमीरात हमेशा के लिए बदनाम हो गया है।

बता दें कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को इजरायल और अमेरिकी अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात गया था। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और व्हाइट हाउस के सलाहकार जेड कुश्नर भी शामिल थे। खास बात यह है कि जेड कुश्नर यहूदी हैं

भड़काऊ बयानों से नहीं बनता शांति और समृद्धि का रास्ता

उधर, समझौते पर खामनेई द्वारा दिए गए बयान पर जब यूएई के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शांति और समृद्धि का रास्ता भड़काऊ बयानों से नहीं बनता है। खामनेई ने कहा, ‘यूएई के साथ-साथ इजरायल और दुष्ट अमेरिकी (ट्रंप के दामाद जेड कुश्नर का हवाला देते हुए) इस्लामिक हितों के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं।’ मुझे उम्मीद है कि अमीरात जागेंगे और उन्होंने जो कुछ किया है उसकी क्षतिपूर्ति करेंगे

यूएई के खिलाफ हमला शुरू करने की दी थी धमकी

वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए किए गए समझौते पर ईरान की बैखलाहट सामने आई थी। ईरान ने इसके लिए यूएई के खिलाफ हमला शुरू करने की धमकी दी थी। ईरानी हार्ड-लाइन डेली काहन ने कहा था कि फिलिस्तीनी लोगों के साथ यूएई ने बड़ा विश्वासघात किया है।

Related Articles

Back to top button