ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
खेल

सरफराज अहमद नहीं कर पाए स्टंपिंग, फैंस बोले- ‘इतनी देर में Dhoni पूरी टीम को स्टंप कर देते’

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 1 सितंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था। इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 5 रन से जीता था, लेकिन दो दिन बाद भी ये मैच सुर्खियों में है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस मैच में पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर सरफराज अहमद से एक आसान सी स्टंपिंग नहीं हो पाई। सरफराज अहमद के स्टंपिंग के चांस को मिस करने के बाद माही के फैंस ने कहा है कि इतनी देर में तो एमएस धौनी पूरी टीम को स्टंप कर देते।

दरअसल, मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल टी20 मैच खेला गया था। इसी दौरान जब पाकिस्तान को 191 रन के लक्ष्य का बचाना था तो विकेटकीपर सरफराज अहमद ने बहुत बड़ी गलती कर दी थी। गनीमत रही कि पाकिस्तान की टीम को जीत मिल गई, अन्यथा सरफराज अहमद की ये गलती माफी के लायक नहीं थी, क्योंकि गेंद उनके ग्लव्स में थी और वे इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को आउट नहीं कर सके। आप भी देखें सरफराज का ये वीडियो

 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो 1 सितंबर से ही काफी वायरल हो रहा है। सरफराज अहमद की इस गलती को सोशल मीडिया पर काफी चटकारे के साथ शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इतनी देर में तो भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया दो खिलाड़ियों को आउट कर देते। इसके अलावा एक और क्रिकेट फैन ने लिखा है कि इतने समय में तो एमएस धौनी पूरी टीम को स्टंप आउट कर देते। पूर्व भारतीय विकेटकीपर धौनी को फास्ट स्टंपिंग के लिए जाना जाता है।

 

बता दें कि जब सरफराज अहमद से ये स्टंपिंग का चांस मिस हुआ था तो उस समय मोइन अली सिर्फ 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने 33 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेलकर लगभग मैच का नतीजा पलट दिया था, लेकिन वहाब रियाज ने उनको आउट कर पाकिस्तान को वापस से मैच में ला खड़ा किया था।

Related Articles

Back to top button