ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उसने इस मामले में सरकारी गवाह बन चुके राजीव सक्सेना को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी।

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष याचिका में ईडी ने सोमवार को कहा कि मामले की जांच बेहद अहम पड़ाव पर है और राजीव सक्सेना को विदेश जाने की अनुमति देने से जांच प्रभावित हो सकती है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 जून को राजीव सक्सेना को ब्लड कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति प्रदान की थी। हाई कोर्ट का मानना था कि राजीव सक्सेना को पहले ही चिकित्सकीय आधार पर जमानत प्रदान की जा चुकी है और उसे सरकारी गवाह भी बनाया जा चुका है।

हालांकि हाई कोर्ट ने राजीव सक्सेना को होटल, अस्पताल और अपने इलाज से संबंधित विवरण समेत अपने यात्रा कार्यक्रम का पूरा ब्योरा 13 जून तक दाखिल करने का निर्देश दिया था।

इससे पहले विशेष सीबीआइ अदालत ने भी एक जून को राजीव सक्सेना को इलाज के लिए 25 जून से 24 जुलाई तक ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और यूरोप जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी।

अदालत ने राजीव सक्सेना को सिक्योरिटी के तौर पर 50 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट रिसीप्ट (एफडीआर) भी जमा कराने के निर्देश दिए थे। मालूम हो कि राजीव सक्सेना को 31 जनवरी को दुबई से प्रत्यर्पित करके लाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button