ब्रेकिंग
Major Fire in Ludhiana: फैक्ट्री में लगी भीषण आग; कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया, शॉर्ट सर्किट क... लुधियाना: 'बम फेंककर उड़ाने की धमकी', एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के नेता गुरसिमरन सिंह मंद को गैंगस्टर गोल... Ludhiana Threat Case: एंटी-खालिस्तानी फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की धमकी; ... Ludhiana Road Accident: तेज रफ्तार ट्राला ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर घाय... Bathinda Petrol Bomb Case: भाजपा नेता के क्लीनिक पर हमले का खुलासा; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश म... Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आ... Ludhiana Crime News: फार्च्यूनर कार में अवैध हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; मेडीकल करवाने के दौरान एक आ... Sikh History: महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस; सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में हुआ गुरम... Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए... Road Safety Guidelines: नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर लगेगा भारी जुर्माना; परिवहन विभाग ने लागू किए...
देश

भाजपा ने विदेश मंत्री जयशंकर को गुजरात से बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में सोमवार को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए। इसके कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने उन्हें गुजरात की राज्यसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

पार्टी ने जहां एक सीट से विदेश मंत्री जयशंकर को उम्मीदवार बनाया, वहीं दूसरी सीट से जुगलजी माथुरजी ठाकोर को प्रत्याशी घोषित किया है। अनुभवी राजनयिक और पूर्व विदेश सचिव जयशंकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री के तौर पर अपनी सरकार में शामिल किया है। उन्हें गत 30 मई को अन्य लोगों के साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। नियमों के तहत उन्हें शपथ लेने के छह महीने में संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना होगा।

1977-बैच के विदेश सेवा के अधिकारी रहे जयशंकर विभिन्न महत्वपूर्ण देशों जैसे अमेरिका और चीन में राजदूत रह चुके हैं। वे जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार की विदेश नीति को आकार देने में महती भूमिका निभाई। जयशंकर ने ही सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली अमेरिका यात्रा की योजना बनाई और उसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। इसी दौरान पीएम ने न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वॉयर से भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button