ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीन से सटी सीमा का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव के बाद चीन के पीछे हटते कदमों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंच गए हैं। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने भी उनके साथ मौजूद हैं। रक्षा मंत्री यहां एलएसी पर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे और जवानों का हौसला बढ़ाएंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लेह पहुंकर चीन को मुंहतो़ड़ जवाब देने वाले जवानों की पीठ थपथपा चुके हैं। राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख के गलवन में चीनी सैनिकों से हुई खूनी झड़प में घायल हुए जवानों का हौसला मुलाकात करेंगे।

Rajnath Singh Ladakh Visit Live Updates:

लेह हवाई अड्डे पर पहुंचे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवाणे लेह हवाई अड्डे पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री लेह स्थित उत्तरी कमान की 14 कोर के मुख्यालय में सेना अधिकारियों से बैठक कर पूर्वी लद्दाख के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। एलएसी पर तैनात जवानों से भी मिलेंगे। रक्षा मंत्री को 3 जुलाई को ही लद्दाख आना था। तभी अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लद्दाख दौरा तय हो गया। इससे रक्षा मंत्री का कार्यक्रम टल गया था।

कश्मीर में सुरक्षा हालात भी जानेंगे

रक्षा मंत्री कश्मीर में सुरक्षा हालात की भी जानकारी लेंगे। इस समय कश्मीर में आतंकवादियों पर कड़े प्रहार कर स्थायी शांति कायम करने की कोशिश सतत जारी है। सेना की पंद्रह कोर मुख्यालय श्रीनगर में रक्षा मंत्री अधिकारियों से बैठक करेंगे। इसमें वह आतंकवादियों के खिलाफ अभियान व गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान को मुंहतो़़ड जवाब देने के लिए उठाए जा रहे कदमों जानेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button