ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भरा पानी; मिंटो रोड अंडरपास में डूबी DTC बस; एक शख्स की मौत

नई दिल्ली। Delhi Rain Update: दिल्ली-एनसीआर रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन अब जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मिंटो रोड पर बारिश में मैजिक वाहन के डूबने से इसके ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक का नाम कुंदन सिंह बताया डा रहा है। वहीं, आलम यह है कि रविवार हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली का बुरा हाल है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूथ कांग्रेस के दफ्तर में घुटनों तक पानी भर गया है।

वहीं, दिल्ली के मिंटो रोड इलाके में स्थित अंडरपास में कई फीट तक पानी भर गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजर रही दिल्ली परिवहन निगम (Delhi Transport Corporation) की एक बस पानी में डूब गई है। वहीं, सूचना पर पहुंचे दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान सीड़ियों की भी मदद ली गई।

यहां पर बता दें कि झमाझम बारिश के चलते मिंटो रोड पर 2  साल बाद रविवार सुबह फिर पानी भर गया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम की यह बस डूब गई।  वहीं, इसकी सूचना तत्काल मिलने पर दिल्ली दमकल विभाग के कर्मचारी यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में भी डीटीसी की बस डूब गई थी। इसके बाद सवार यात्री बस से निकलकर छतों पर चढ़ गए, जिसके बाद उन्हें निकाला गया। इसके लिए सीढ़ी की भी मदद ली गई थी।

बारिश के चलते जलभराव का यह नजारा दिल्ली के साथ एनसीआर के भी कई इलाकों में है। दिल्ली के केशवपुरम और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें तलााब में तब्दील हो गई हैं।

इंदरलोक पास जखीरा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे डूबा टेंपो डूब गया है, जिसके बाद रस्सी से निकाला जा रहा है, लेकिन कामयाबी मिलना मुश्किल है। वहीं, इंदरलोक अंडरपास भी एक बस  फंस गई, जिसके यात्री बाहर निकाल लिए गए हैं।

यूथ कांग्रेस के दफ्तर में पानी भरने के बाद कार्यकर्ता मुश्किल से दफ्तर के अंदर आ-जा पा रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे और लोग बारिश को तरसते रहे। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि शनिवार को हल्की बारिश होगी, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हुई। दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 89 फीसद दर्ज हुआ। साथ ही दिल्ली में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Related Articles

Back to top button