ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

राज्यसभा की कार्यवाही जारी, जीएसटी मुआवजे को लेकर हंगामें के आसार

नई दिल्ली। कोरोना काल में संसद के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। संसद में विपक्ष आज जीएसटी मुआवजे का मुद्दा उठाएगा। सीपीआई (एम) ने इसको लेकर राज्यसभा में शून्य काल नोटिस दिया है। इससे पहले गुरुवार को मोदी सरकार लोकसभा से कृषि संबंधित बिलों को पास कराने में सफल रही। हालांकि, इसके विरोध में पार्टी की सांसद हरसिमरत कौर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Parliament Monsoon Session Live Updates:

सांसद अशोक गस्ती को श्रद्धांजलि

राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती को श्रद्धांजलि देने के बाद राज्यसभा को सुबह 9:30 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 55 वर्ष के अशोक गस्ती कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उन्हें 15 दिनों पहले बेंगलुरु के मणीपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीजेपी के नेता इसी साल कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

शिवसेना ने दिया शून्यकाल नोटिस

शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध को लेकर किसानों के आंदोलन पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।

किसानों को गुमराह करने की कोशिश: पीएम मोदी

लोकसभा में कृषि सुधार विधेयकों के पारिक होने को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक सही मायने में किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को भ्रमित करने में बहुत सारी शक्तियां लगी हुई हैं। मैं अपने किसान भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि MSP और सरकारी खरीद की व्यवस्था बनी रहेगी। ये विधेयक वास्तव में किसानों को कई और विकल्प प्रदान कर उन्हें सही मायने में सशक्त करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button