ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
खेल

Indian Railways ने बताया ‘क्लोन ट्रेनों’ की खासियत, कल से शुरू हो रही हैं ये खास 40 ट्रेनें

नई दिल्ली। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि रेलवे द्वारा सोमवार से शुरू की जा रहीं 40 क्लोन (मूल ट्रेन जैसी दूसरी ट्रेन) ट्रेनों के जरिये ज्यादा यातायात वाले मार्गो पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्री अपनी मंजिल पर मूल ट्रेन के मुकाबले दो-तीन घंटे पहले पहुंचने की उम्मीद कर सकते हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुख्य रूप से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की कम ठहराव, ज्यादा गति और मूल ट्रेन के मुकाबले पहले प्रस्थान समय वाली ये क्लोन ट्रेनें उन यात्रियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद हैं जिन्हें किसी आपात कारण से या आखिरी समय में यात्रा की योजना बनानी पड़ी है। अधिकारी ने कहा कि उनका ठहराव ‘ऑपरेशनल हॉल्ट’ या रास्ते में पड़ने वाले मंडल मुख्यालयों (अगर कोई हो तो) तक ही सीमित होगा, जिससे यात्रा का समय घटेगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘हम यह मान रहे हैं कि इस दौरान लोग सिर्फ आपातकालीन जरूरतों के लिए ही यात्रा करेंगे और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ज्यादा यातायात वाले मार्गो पर हम उन सभी यात्रियों को समायोजित कर सकें जो यात्रा करना चाहते हैं।’

हमसफर एक्सप्रेस के बराबर लिया जाएगा किराया

रेलवे ने उच्च मांग वाले मार्गो पर 20 जोड़ी ट्रेनें शुरू की हैं जिनमें अधिकतर बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच हैं। इनमें से 18 डिब्बों वाली 19 जोड़ी ट्रेनों के लिए टिकट का किराया हमसफर एक्सप्रेस के बराबर लिया जाएगा, जबकि लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली 22 डिब्बों वाली क्लोन ट्रेन का किराया जनशताब्दी एक्सप्रेस के बराबर होगा। रेलवे ने कहा कि इन ट्रेनों की अग्रिम बुकिंग 10 दिन की होगी और बुकिंग 19 सितंबर की सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है।

स्पेशल ट्रेनों में रियायती टिकट को लेकर रेल मंत्रालय स्पष्ट कर चुका है कि छात्रों, दिव्यांगजनों की चार श्रेणियां और कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य की दृष्टि से मरीजों की 11 श्रेणियों को छोड़ कोई रियायती टिकट जारी नहीं होगा। लेकिन दिव्यांग, कैंसर पीडि़त, थैलेसीमिया पीड़ित, दिल और किडनी के मरीज, सीनियर सिटीजन, मीडिया आदि को रियायती टिकट मिलते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button