ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, राष्‍ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दुख जताया

नई दिल्ली। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना महामारी की वजह से निधन हो गया है। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले वह पहले केंद्रीय मंत्री हैं। कर्नाटक के बेलगाम से सांसद 65 साल के अंगड़ी ने बुधवार की शाम दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, रेल राज्‍य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

ज्ञात हो कि सुरेश अंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।   उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’

सुरेश अंगड़ी कोरोनावायरस की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्‍ती की पिछले दिनों कोरोना के कारण मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे। वह कर्नाटक की बेलगाम सीट से 4 बार लोकसभा सांसद बने। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में बेलगाम से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

सुरेश अंगड़ी के कोरोना से निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखदायी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है

केंद्रीय गृह मंत्री मंत्री अमित शाह ने कहा कि रेलवे राज्‍य मंत्री और कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अंगड़ी के निधन के बारे में जान कर गहरी पीड़ा हुई। राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मेरी गहरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। शांति शांति शांति

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक अच्छे प्रशासक, अनुभवी सांसद थे और एक गर्म और मिलनसार व्यक्तित्व के साथ जाने जाते थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति!

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह ऐसे नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और करीबियों के साथ हूं।

पूर्व प्रधानमंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य एचडी देवगौड़ा ने भी सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और बेलगावी सीट से चार बार सांसद रहे सुरेश अंगड़ी के निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। वह मेरे लिए एक छोटे भाई की तरह थे। उन्हें खोकर गहरा आघात लगा है। ये राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button