ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

गिलगिट बाल्टिस्तान में बड़े जातीय नरंसहार की तैयारी कर रहा पाक, भाजपा सांसद जामयांग ने जताई आशंका

जम्मू। लद्दाख के भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नांग्याल ने कहा है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र गिलगिट-बाल्टिस्तान में बड़े पैमाने पर जातीय नरसंहार करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि गिलगिट-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा है और मैं वहां के लोगों के साथ हूं। सांसद ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा है कि पाकिस्तानी सेना की क्रूर जातीय संहार करने की योजना है। गिलगिट-बाल्टिस्तान भारत का अभिन्न अंग है। वह वहां पर लोगों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हैं।

भाजपा सांसद इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अक्साइ चिन व गिलगिट-बाल्टिस्तान इलाके हमारे हैं और इन्हें वापस लिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देने की दिशा में अपनी कार्रवाई तेजी कर दी थी। उसके कड़े तेवर दिखाने से इस समय गिलगिट-बाल्टिस्तान इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। वहां पाकिस्तानी सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है

दरअसल, पाकिस्तान को यह डर सता रहा है कि मजबूत इरादे दिखा रहा भारत अब कभी भी उसके कब्जे वाले इलाकों को वापस लेने के लिए सैन्य कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में उसने गिलगिट-बाल्टिस्तान को अपना पांचवां प्रांत बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मौजूदा समय में वहां पर चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के विरोध को देखते हुए पाकिस्तान की सेना बर्बरता दिखाने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में 15 नवंबर को विधानसभा चुनाव कराने का एलान किया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने बुधवार को गिलगिट-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के संबंध में अधिसूचना जारी की। गिलगिट-बाल्टिस्तान में गत 18 अगस्त को ही विधानसभा चुनाव कराया जाना था, लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। चुनाव के बाद गिलगिट-बाल्टिस्तान को एक पूर्ण राज्य के तौर पर सभी संवैधानिक अधिकार मिल जाएंगे। भारत ने पाकिस्‍तान को साफ शब्‍दों में कहा है कि इस क्षेत्र की स्थिति बदलने के किसी भी कार्य का कोई कानूनी आधार नहीं है।

Related Articles

Back to top button