ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

बिहार के Ex DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने नीतीश से की मुलाकात, JDU के टिकट पर बक्सर से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की राजनीति में एंट्री करने की अटकलें तेज हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुप्तेश्वर ने शनिवार की दोपहर मुलाकात की। 12.30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जेडीयू कार्यालय में वे नीतीश से मिलने पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि गुप्तेश्वर विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बक्सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़क सकते हैं। इस बीच चर्चा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ने की भी चल रही है। बताते चलें कि मंगलवार को ही उन्होंने बिहार के डीजीपी पद से वीआरएस (स्वैछिक सेवानिवृत्ति) लिया था।

एक दर्जन विधानसभा के लोग चाहते हैं लड़ूं चुनाव

इसके पहले पूर्व डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने राजनीति में आने के संकेत दे दिए थे। उन्‍होंने कहा था कि बिहार की लगभग एक दर्जन विधानसभा के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा था कि बड़ी संख्‍या में लोग उनसे मिलने आ रहे हैं। वे अपने इलाके से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। अगर वे मुझे राजनीति में देखना चाहते हैं तो मैं ऐसा कर सकता हूं। यह पूरी तरह जनता का फैसला होगा। गुप्तेश्वर पहले ही कह चुके हैं कि जनता चाहेगी तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति में उनका कोई गॉड-फादर नहीं है। डीजीपी पद पर रहते हुए भी उनके राजनीति में आने की चर्चा चल रही थी। विदित हो कि बीते मंगलवार को गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने पुलिस सेवा से स्‍वैच्छिक सेवानवृत्ति ले ली थी। इसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जाने लगे थे।

चुनाव लड़े तो होंगे पहले अधिकारी

डीजीपी रहते हुए गुप्तेश्वर को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी माना जाता था। बता दें कि डीजीपी ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वे 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। गुप्तेश्वर पांडेय डीजीपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर अगर चुनाव लड़ते हैं तो वे बिहार के पहले अधिकारी होंगे।

Related Articles

Back to top button