ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

सीजफायर उल्लंघन: पाकिस्तान ने पुंछ में बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सेना की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही। पाक सेना ने आज फिर पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया है। रविवार सुबह पाक सेना ने पुंछ जिले के कासनी, शाहनी और शाहपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

वहीं, इससे पहले शनिवार की सुबह पाकिस्तानी सेना ने दो बजे के आसपास भारतीय सैनिकों की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की थी। गोलीबारी का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से हो रही भारी फायरिंग की आवाज सुनकर सीमा से सटे गांवो के लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए बंकरों की शरण ले ली। करीब एक घंटे के बाद गोलीबारी रूक गई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की सूचना नही मिली थी। हीरानगर और नौशेरा में पाकिस्तान ने बरसाए गोले
पाकिस्तान ने एलओसी तथा आईबी पर गोलाबारी कर अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली थी। गोलाबारी से सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था।

पाकिस्तान ने एलओसी पर शनिवार को राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की थी। सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पाकिस्तानी सेना ने शेर, मकड़ी, नंब, कड़ाली क्षेत्र में छोटे-बड़े हथियारों से गोलाबारी की थी।

Related Articles

Back to top button