ब्रेकिंग
Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा...
खेल

IPL 2020, CSK vs SRH : चेन्नई की लगातार तीसरी हार, हैदराबाद ने 7 रन से जीता मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवरों में करिश्मा नहीं कर पाए और सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई से आईपीएल मुकाबला शुक्रवार को सात रन से जीत लिया और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद ने युवा बल्लेबाजों प्रियम गर्ग (नाबाद 51) और अभिषेक शर्मा (31) की शानदार बल्लेबाजी तथा उनके बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

रवींद्र जडेजा ने 50 रन और कप्तान धोनी ने नाबाद 47 रन बनाये लेकिन चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 157 रन तक ही पहुंच सकी। धोनी ने 36 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाये लेकिन मैच को अंत में फिनिश नहीं कर पाए और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी की धीमी बल्लेबाजी टीम को आखिर में भारी पड़ गयी। हैदराबाद की चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि चेन्नई को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने अपने चार विकेट मात्र 69 रन तक गंवा दिए थे लेकिन 19 साल के प्रियम और 20 साल के अभिषेक ने पांचवें विकेट के लिए मात्र 43 गेंदों पर 77 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया जो अंत में मैच विजयी साबित हुआ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के युवा बल्लेबाज प्रियम ने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में कई बेहतरीन शॉट लगाए।

प्रियम ने पारी के 17वें ओवर में तेज गेंदबाज सैम करेन की गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 22 रन बटोरे। प्रियम ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। वह हैदराबाद की तरफ से अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। अभिषेक 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। दीपक चाहर ने अभिषेक को विकेट के पीछे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 24 गेंदों पर 31 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टो खाता खोले बिना पहले ही ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

मनीष पांडेय 21 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। कप्तान डेविड वार्नर को फाफ डू प्लेसिस के शानदार कैच ने पवेलियन भेजा। लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद पर वार्नर ने बड़ा शॉट खेला। बॉउंड्री पर डू प्लेसिस ने गेंद को लपक लिया लेकिन संतुलन नहीं बना सके और बॉउंड्री से बाहर जाने से पहले उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर उछाल दिया और फिर मैदान में आकर आसान कैच लपक लिया।

वार्नर ने 29 गेंदों पर 28 रन में तीन चौके लगाए। केन विलियम्सन 13 गेंदों में नौ रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद प्रियम और अभिषेक ने हैदराबाद को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़े। अंत में अब्दुल समद आठ रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई की तरफ से चाहर ने 31 रन पर दो विकेट लिए जबकि शार्दुल और चावला को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Back to top button