ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

चीन के खिलाफ Quad देश आए एक साथ, जयशंकर ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पायने से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की।

‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पोम्पिओ और जयशंकर तोक्यो में हैं। ‘क्वाड’ चार देशों का समूह है, जिसमें अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। इसकी पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 2019 में न्यूयॉर्क में हुई थी। जयशंकर ने मंगलवार को तोक्यो में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से भी मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि विदेश मंत्री पोम्पिओ के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर अपनी तोक्यो यात्रा की शुरुआत की। कई क्षेत्रों में हमारी साझेदारी में प्रगति को देख खुश हूं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि ‘क्वाड’ की यह अहम बैठक पिछले महीने हुए उस वर्चुअल बैठक से अलग है जिसमें भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार व वाणिज्य मंत्रियों ने भाग लिया था। इस वर्चुअल बैठक का मक़सद चीन पर आर्थिक और व्यापारिक निर्भरता को कम करने के लिए तीनों देशों के बीच एक सप्लाई चेन बनाने की तैयारी करना है।

Related Articles

Back to top button