ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
मनोरंजन

Neha Kakkar Marriage: रोहनप्रीत सिंह को डेट करने की खबरों को नेहा कक्कड़ ने किया कन्फर्म, लिखा- ‘तुम मेरे हो’

नई दिल्ली। इंडियन आइडल की जज और फेमस सिंगर बॉलीवुड नेहा कक्कड़ की शादी की खबरें इस वक्त जोरों शोरों से चल रही हैं। कई दिनों से खबरें चल रही हैं कि नेहा और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, और जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों पर न रोहन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया, ना ही नेहा कक्कड़ की तरफ से। लेकिन अब नेहा ने इस खबर को कन्फर्म कर दिया है कि वो और रोहनप्रीत रिलेशनशिप में हैं। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी अपने फैंस को दी है।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहने वाली नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो रोहनप्रीत के साथ बैठी हुई नज़र आ रही हैं। इस फोटो के साथ नेहा ने जो कैप्शन लिखा है उस कैप्शन ने दोनों की डेटिंग की खबर पर मुहर लगाई है। नेहा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘तुम मेरे हो’। नेहा के इस पोस्ट पर दोनों को ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। लोगों को ये कपल काफी क्यूट लग रहा है। वहीं रोहन ने भी अपनी नेहू पर जमकर प्यार लुटाया है। रोहनप्रीत ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बाबू आई लव यू सो मच मेरी जान.. हां मैं तुम्हारा हूं’।

क्या हो चुका है रोका?

नेहा और रोहन की शादी की खबरों के दौरान दोनो की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का रोक भी हो गया है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की वायरल हो रही फोटो को एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत सोफे पर बैठे हुए हैं नजर आ रहे हैं। वहीं नेहा के हाथ में बैग के साथ कुछ गिफ्ट जैसा नजर आ रहा है। नेहा इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर में नेहा और रोहनप्रीत के साथ 2 लोग और नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों रोहनप्रीत के पैरेंट्स हैं। वैसे थोड़े दिन पहले रोहन का नेहा को रिंग पहनाते हुए भी एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद दोनों के डेट करने की खबरें उठी थीं।

Related Articles

Back to top button