ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश- यूपी में शनिवार से सात दिन तक चलेगा सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 22 दिनों के दौरान कोविड-19 के 27 हजार एक्टिव केस कम होने पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बचाव और उपचार के व्यापक प्रबंध निरंतर जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने शनिवार से 16 अक्टूबर तक प्रदेश में स्वच्छता व सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि अभियान के दौरान अस्पताल, विद्यालय, कार्यालय सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन के विशेष प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। कम रिकवरी दर वाले जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त कर इसे बढ़ाने के लिए सभी प्रबंध करने के लिए कहा है। शासन स्तर पर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा को डीएम और सीएमओ से बात करके चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की हिदायत दी है।

सभी कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण व ऑक्सीजन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पैरामेडिक्स द्वारा मरीजों की गहन मॉनिटरिंग पर जोर दिया। ऑनलाइन ओपीडी सेवा ई-संजीवनी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके माध्यम से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें।

गोदामों का निर्माण तेजी से पूरा कराएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये की धनराशि प्राविधानित की गई है। प्रदेश में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में व्यापक सम्भावनाएं हैं। खाद्यान्न भंडारण के लिए उन्होंने गोदामों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे किसानों और कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button