ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की आज से होगी चौबीसों घंटे निगरानी, CPCB मैदान में उतारेगी 50 टीमें

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के तेजी से बढ़ते स्तर से निपटने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने 15 अक्टूबर यानी गुरुवार से मुहिम शुरू करने का एलान किया है। इसके तहत वह दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वालों की पहचान करेगा। साथ ही इसकी रिपोर्ट संबंधित राज्यों को देगा। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर में सीपीसीबी की 50 टीमें मैदान में उतरेंगी। सीपीसीबी का यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।

खास बात यह है कि सीपीसीबी की टीमें दिन और रात दोनों समय मैदान में सक्रिय रहेंगी। कहां क्या हो रहा है, इसकी हर घंटे की एक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। इस दौरान राज्यों को प्रदूषण फैलाने वालों के बारे में बताया जाएगा तथा प्रदूषण की वजह पर अंकुश लगाने के लिए भी सुझाव दिए जाएंगे। टीमें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को भी जानकारी देंगी। इससे पहले प्रदूषण पर रोकथाम को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर दिल्ली सहित सभी पड़ोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक भी कर चुके हैं। इसमें उन्होंने प्रदूषण से निपटने के लिए सभी को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे

फिलहाल प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के जिन क्षेत्रों में टीमें तैनात की गई हैं, उनमें दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, भिवंडी, अलवर, भरतपुर आदि शामिल हैं। इन सभी शहरों में टीम कूड़ा जलने, धूल आदि के उड़ने पर भी नजर रखेगी।

65 फीसद परिवारों में कम से कम एक व्यक्ति प्रदूषण से पीड़ित

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण से लोग कितने बेहाल हैं, इसका अंदाजा हाल ही में आए एक सर्वेक्षण से लगाया जा सकता है। इसके मुताबिक, क्षेत्र के 65 फीसद से ज्यादा परिवारों में एक या उससे ज्यादा व्यक्ति प्रदूषण से जुड़ी किसी समस्या से पीडि़त हैं। इनमें 46 फीसद परिवार कफ, कोल्ड और गले की समस्याओं, आंखों की जलन से पीडि़त हैं, जबकि 30 फीसद परिवारों में सांस लेने की समस्या से कोई न कोई पीडि़त है।

प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोकल सर्किल की ओर से कराए गए इस सर्वे में करीब 15 हजार लोगों की राय ली गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदूषण को लेकर राज्य और केंद्र की उदासीनता को भी सामने रखा। सिर्फ 22 फीसद लोगों ने ही प्रदूषण को लेकर केंद्र और राज्यों के कामकाज पर संतोष जताया है।

Related Articles

Back to top button