ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
मनोरंजन

घरेलू कंपनी U&i ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’

नई दिल्ली। U&i भारत का प्रमुख एक्सेसरी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है जो ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, चार्जर, केबल्स और कई अन्य गैजेट्स के लिए लोकप्रिय है। भारतीय कंपनी U&i ने अपने स्पीकर पोर्टफोलियो में एक नया डिवाइस शामिल करते हुए पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’ को बाजार में लॉन्च किया है। इस स्पीकर की खास बात यह है कि यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जो कि वजन में काफी हल्का है और इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।

पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’ की कीमत और उपलब्धता

पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’ को भारत में 2,199 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसे सभी लीडिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के अलावा ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। यह डिवाइस गोल्ड, व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’ के फीचर्स

इसर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’ में कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। जो कि किसी भी फोन को 10 मीटर की दूरी तक कनेक्ट कर सकता हैं। इस डिवाइस का वजन मात्र 75.5 ग्राम है और इसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। यह साइज में भी इतना छोटा है कि आप इसे पॉकेट में रख सकते हैं।

पावर बैकअप के लिए पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर ‘BAMBOO’ में 600mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 4 घंटे का प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। इसमें एक इन​—बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से डिवाइस का उपयोग कॉलिंग के लिए भी किया जा सकता है। साथ ही यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। ईयरबड्स डिजाइन वाले इस वायरलेस स्पीकर में वॉल्यूम, मोड्स और पावर बटन दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button