ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
खेल

IPL 2020: KKR को मिली खुशशबरी, स्पिनर सुनील नरेन के गेंदबाजी एक्शन को मिली हरी झंडी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के लिए अच्छी खबर है। कुछ मैच पहले गेंदबाजी एक्शन को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद अब स्पिनर सुनील नरेन को हरी झंडी दे दी गई है। आइपीएल की गेंदबाजी एक्शन कमेटी ने उनकी गेंदबाजी को सही पाया है और उनका नाम संदिग्ध लोगों की लिस्ट से हटाने का फैसला किया है।

कोलकाता के स्पिनर नरेन के गेंदबाजी के एक्शन के खिलाफ अबूधाबी में खेले गए मुकाबले के बाद फील्ड अंपायर द्वारा शिकायत की गई थी। इस शिकायत के बाद उनका नाम आइपीएल की चेतावनी वाली लिस्ट में डाल दिया गया था। इसका मतलब यह था किए और बार एक्शन पर सवाल उठाए जाने पर उनको टूर्नामेंट से बैन किया जा सकता था। अंपायर की शिकायत के बाद से खेले गए मुकाबलों में नरेन टीम का हिस्सा नहीं थे।

कोलकाता ने नरेन की गेंदबाजी एक्शन को लेकर आइपीएल सस्पेक्ट बॉलिंग एक्शन कमेटी से आधिकारिक मूल्यांकन के लिए अनुरोध किया था। टीम की तरफ से नरेन की गेंदबाजी एक्शन की स्लो मोशन फुटेज जमा कराई थी। इस में बैक और साइड एंगल उनकी गेंदबाजी का वीडियो था।

नरेन के गेंदबाजी एक्शन को कमेटी ने बेहद बारिकी से अध्यन किया और पाया कि उनकी कोहनी जितना घूमती है वो नियम के दायरे में आता है। इस कमेटी ने इस बात को भी साफ कर दिया है कि नरेन उसी पुराने एक्शन से गेंदबाजी कर करते हैं जिससे वो इस आइपीएल में गेंदबाजी कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button