ब्रेकिंग
Ramgarh Cyber Crime: साइबर ठगी और फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश; 44 लाख की अवैध निकासी के मामले में एक... Dera Bassi Doctor Attack: सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर जानलेवा हमला; आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भ... Chandigarh Food Subsidy News: चंडीगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना; 1 जून से लगेंगे स्पे... Amritsar Weather News: अजनाला में मौसम ने ली करवट; तेज बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली बड़ी राहत Patiala Murder Case: पटियाला में अभिषेक मलिक की हत्या; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, मुख्य आरोपी गुरस... Phagwara Murder Case: RTI कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या; LPU गेट के पास मिला शव, पुलि... Rare Sight in Gurdaspur: गुरदासपुर में नहर किनारे दिखा नाग-नागिन का जोड़ा; वीडियो हुआ वायरल, लोग रह ग... Weather Update Rahon: राहों में मौसम ने ली करवट; भारी बारिश और ओलावृष्टि से शिमला बना शहर, गर्मी से ... LPG Crisis in Amritsar: अमृतसर में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार; 45 दिन से हो रही है बुकिंग, उपभोक्ता ... Amritsar Congress Protest: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; अजनाला में के...
खेल

World Cup 2019 : भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है सेमीफाइनल, ये है मजबूत कारण

नई दिल्ली : विश्व कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम अभी तक अजय रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गई है। अब तो बात यह हो रही है कि विराट कोहली की इस टीम का सेमीफाइनल में किससे मुकाबला होगा। मौजूदा हालात में जो समीकरण बन रहे हैं, उसके मुताबिक भारत लीग मैचों के बाद प्वाइंट टेबल की चोटी पर रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो उसका सेमीफाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला हो सकता है। ड्रीम सेमीफाइनल की संभावना जानने से पहले हमें विश्व कप के प्वाइंट टेबल पर नजर डालनी होगी। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया (12) पहले, भारत (11) दूसरे, न्यूजीलैंड (11) तीसरे और इंग्लैंड (8) चौथे नंबर पर है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के सात-सात अंक हैं, लेकिन बांग्लादेश बेहतर रनरेट की वजह से पांचवें नंबर पर है। इन टीमों के साथ ही श्रीलंका (6) भी सेमीफाइनल की रेस में हैं। वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुके हैं। टूर्नामेंट के ड्रॉ के मुताबिक प्वाइंट टेबल में पहले और चौथे नंबर की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। दूसरे सेमीफाइनल में प्वाइंट टेबल की दूसरे और तीसरे नंबर की टीमें भिड़ेंगी। नंबर-1 की रेस में भारत सबसे आगे है।

भारत के अब टूर्नामेंट में तीन मैच बाकी हैं। उसे इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका से खेलना है। भारत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए बांग्लादेश और श्रीलंका से जीतने में उसे शायद ही कोई मुश्किल हो, लेकिन इंग्लैंड मजबूत और खतरनाक टीम है। जब वह भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो वह उसका करो या मरो का भी मुकाबला हो। अगर वह भारत को हराता है तो समीकरण दो तरह से बदलेगा। हालांकि, इससे भारत पर ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन इंग्लैंड की जीत प्वाइंट टेबल का समीकरण बदल देगी। इंग्लैंड अगर भारत से जीता तो उसके 10 अंक हो जाएंगे। यानी, वह सेमीफाइनल की रेस में दमदारी से लौट आएगा। भारत के बाद उसका मैच न्यूजीलैंड से होगा। अगर वह न्यूजीलैंड से जीता तो 12 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, अगर वह हारा तो सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान 7 मैचों में 7 अंक लेकर छठे स्थान पर है। अब उसके दो मैच बाकी हैं। उसे अब अफगानिस्तान और बांग्लादेश से खेलना है।

उसकी फॉर्म और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर हम यह मान सकते हैं कि वह दोनों मैच जीत सकता है, अगर वह दोनों मैच जीता तो उसके 11 अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल की रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। हालांकि, 11 अंक होने पर सेमीफाइनल की रेस में उसकी टक्कर न्यूजीलैंड से भी हो सकती है। न्यूजीलैंड 7 मैचों में 11 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अब उसके दो मैच बाकी हैं। उसे अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से खेलना है। ये दोनों मैच बड़े माने जा रहे हैं और इनमें किसी टीम को जीत का दावेदार मानना जल्दबाजी होगी, अगर वह एक मैच जीता तो सेमीफाइनल में जगह पक्की। संभव है कि न्यूजीलैंड दोनों मैच जीत ले। यह भी संभव है कि वह दोनों मैच हार जाए। अगर वह दोनों मैच हारा और पाकिस्तान दोनों मैच जीता तो दोनों के एक बराबर 11 अंक होंगे। ऐसे में सेमीफाइनल का फैसला रनरेट से होगा। बहरहाल, पाकिस्तान की टीम दुआ कर रही होगी कि इंग्लैंड की टीम कम से कम एक मैच हार जाए, अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button