ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
देश

हर बूथ पर जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध, कोविड-19 के मद्देनजर जबरदस्त तैयारी

सीतामढ़ी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को डुमरा प्रखंड अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र एवं अन्य कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सभी अनिवार्य मूलभूत सुविधाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं कोविड-19 को लेकर कई दिशा-निर्देश उपस्थित पदाधिकारियों को दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शारीरिक दूरी को लेकर गोल घेरा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने आम मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कोविड को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। मतदाता निर्भिक होकर मास्क पहनकर मतदान के लिए आएं। अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान जरूर करें।

Related Articles

Back to top button