ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

Sonu Sood से यूजर ने कहा- मुझे मालद्वीप जाना है… तो एक्टर ने दिया ये सॉलिड जवाब!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने सामाजिक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से जरुरतमंद लोगों को काफी मेहनत की है। एक्टर ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के साथ मदद का सिलसिला शुरू किया था और उसके बाद उन्होंने नौकरी, रहने की व्यवस्था, पढ़ाई में मदद और स्कॉलरशिप के जरिए लोगों की मदद की।

वैसे तो एक्टर से लोग सोशल मीडिया के जरिए मदद मांगते हैं और एक्टर मजेदार से जवाब देते हुए उनकी मदद करते हैं। हाल ही में मदद पर किए गए उनके रिप्लाई की काफी चर्चा भी हुई थी। हालांकि, इस दौरान कई लोग उनसे मजाक भी करते हैं और एक्टर भी उनका शानदार जवाब देते हैं। इसी बीच, एक यूजर ने सोनू सूद से ऐसी मदद मांगी की, हर कोई हैरान रह गया, लेकिन सोनू सूद ने काफी मजाकिया जवाब दिया।

दरअसल, एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘सर, मुझे मालदीव जाना है पहुंचा दो न।’ इसके जवाब में सोनू सूद ने लिखा, ‘साइकिल पर जाओगे या रिक्शा पर भाई।’ सोशल मीडिया पर सोनू सूद के इस ट्वीट को पसंद किया जा रहा है और लोग इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मालद्वीप जाने के लिए मदद मांगने वाले यूजर को ट्रोल कर रहे हैं। इसके बाद एक यूजर ने लिखा- मुझे भी चांद पर जाना है, मदद कीजिए। इसके अलावा एक यूजर ने कहा है कि इसके लिए प्राइवेट जेट खरीद दीजिए। हालांकि कई लोग सोनू सूद से शिकायत भी कर रहे हैं कि वो उनके ट्वीट का रिप्लाई नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि सोनू सूद के ट्वीट रिप्लाई को लेकर कई सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। एक बार पहले सोनू सूद ने इन आरोपों का जवाब भी दिए थे। अब सोनू सूद सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं और स्कॉलरशिप, अस्पताल में मरीजों को लेकर कई काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button