ब्रेकिंग
Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप... BBL 2026 Winner: पर्थ स्कॉर्चर्स ने छठी बार जीता खिताब, MI और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
देश

एकमा में जदयू के सामने भाजपा के बागी पेश कर रहे चुनौती, राजद प्रत्‍याशी भी ठोक रहे हैं ताल

सारण। सारण लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाला एकमा विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1951 में अस्तित्व में आया। यहां से कांग्रेस के लक्ष्‍मीनारायण सिंह विधायक चुने गए थे। परिसीमन में इस सीट का अस्तित्‍व समाप्‍त हो गया। पुन: सन 2008 में नए परिसीमन में एकमा विधानसभा क्षेत्र बना। 2010 में हुए चुनाव में जदयू के मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह पहले विधायक बने। उन्‍होंने राजद के कामेश्‍वर कुमार सिंह को पराजित किया। 2015 में हुए चुनाव में भी उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में कामेश्‍वर सिंह को शिकस्‍त दी। इस चुनाव में कामेश्‍वर कुमार सिंह भाजपा से बगावत कर लोजपा के टिकट पर मैदान में खड़े हैं। इधर जदयू विधायक मनोरंजन सिंह की जगह उनकी पत्‍नी सीता देवी जदयू की प्रत्‍याशी हैं। राजद से श्रीकांत यादव ताल ठोक रहे हैं।

प्रमुख प्रत्याशी

सीता देवी जदयू

श्रीकांत यादव राजद

कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना लोजपा

रंजीत सिह निर्दलीय

कुल 11 प्रत्‍याशी

प्रमुख मुद्दे :

1 एकमा नहीं बन सका अनुमंडल मुख्यालय: एकमा प्रखंड मुख्यालय छपरा से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। इसलिए स्थानीय लोगों ने एकमा को अनुमंडल मुख्यालय एवं दाउदपुर को प्रखंड बनाने की मांग कई बार उठाई। इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन ये मांग आज तक अधूरी रह गई।

2 : धूरधे चंवर: धूरधे चंवर में जलजमाव के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन पर खेती नहीं हो पाती है। इससे निजात दिलाने के कई बार आवाज उठाई गई। लेकिन आज भी किसान अपनी जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे।

 3: स्वास्थ्य: एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ही बीमार है। अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्टाफ की कमी, दवा का अभाव, पैथोलॉजिकल जांच सहित अन्य कमी के कारण यहां आने वाले मरीजों का इलाज करने के बजाय रेफर कर दिया जाता है।

4: जलापूर्ति एवं जलनिकासी: एकमा में बनी पानी टंकी अनुपयोगी साबित हो रही है। इसके निर्माण पर लाखों रुपये व्यय करने के बाद भी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही। निर्माण के बाद आज तक पाइप लाइन बिछा कर लोगों को कनेक्शन नहीं दिया जा सका। नगर पंचायत बनने के बाद भी बुनियादी सुविधाएं मयस्‍सर नहीं है।

एकमा विधानसभा सीट पर जीते व हारे :

वर्ष              जीते                                           हारे

2010 मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह जदयू – कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना राजद

2015 मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह जदयू -कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना भाजपा

Related Articles

Back to top button