ब्रेकिंग
PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत Bank Holidays in July 2026: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट और जरूरी तारीखें
खेल

CWC 2019: आलोचनाओं से परेशान इस पाकिस्तानी प्लेयर ने फैंस से की ये अपील

नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम की जम कर आलोचना हुई लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार दो जीत के बाद विश्व कप में वापसी कर चुकी है। अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तानी टीम ने मेजबान इंग्लैंड की परेशानियों को बढ़ा दिया है। इसी जीत के साथ पाकिस्तानी टीम का हौंसला भी बुलंद हुआ है जिसके चलतेन्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच के हीरो रहे युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अपने फैंस से एक अपील की है।

अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तानी फैंस को टीम को समर्थन देना चाहिए ना कि उनकी आलोचना करनी चाहिए। अफरीदी ने मैच से पहले कहा, ‘मैं  प्रशंसकों से हमें समर्थन देने की अपील करना चाहता हूं। यह आपकी टीम है, यह आपका गौरव है, यह आपका पाकिस्तान है, इसलिए हमारा समर्थन करें। यह बेहद दुख की बात है यदि आप एक या दो मैचों के बाद आलोचना करना शुरू कर दें। यह नहीं होना चाहिए। यह आपकी टीम है और खेल में, जीत और हार होती रहती है।’

 अफरीदी से पहले पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने भी फैंस से समर्थन की अपील की थी और पाकिस्तान को पिछले दोनों मुकाबलों के दौरान प्रशंसकों ने भारी संख्या में समर्थन दिया था। अब पाकिस्तान दोबारा सेमीफाइनल की रेस में जीवित हो चुका है और अगर वो अपने बाकी बचे दोनों मुकाबलों जीत जाता है, तो इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 29 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ है और सरफराज की टीम चाहेगी कि इस मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज की जाए। ताकि रन रेट में सुधार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button