ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
देश

गैस चैंबर में तब्दील होती जा रही है दिल्ली, NCR का भी बुरा हाल; AQI पहुंचा 400 के पार

नई दिल्ली। पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में जलाई जा रही पराली के साथ अन्य कारकों ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति खराब दी है। जहरीली होती जा रही हवा के चलते शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग परेशान नजर आए। लोगों ने सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन की शिकायत की। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल्ली में हालात बेहद खराब हैं। शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार इलाके में वायु गुणवत्ता स्तर 422, आरके पुरम 407, द्वारका में 421 और बवाना में  430 है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हालात यही रहे तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर गैंस चैंबर जैसी स्थिति में तब्दील हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का काम जोर पकड़ेगा, जिससे दीपावली से पहले ही हालत  बदतर हो सकते हैं

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर में पहली बार कई जगहों/शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में आ गया। इतना ही नहीं, पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा में भी खासा इजाफा देखने को मिला। हवा का स्तर भी अब हमें प्रदूषण को लेकर गंभीर होने का संकेत दे रहा है। राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स तो बुधवार को ही 343 के अंक पर पहुंच गया था।

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित वायु गुणवत्ता सूचकांक निगरानी संस्था सफर के मुताबिक, पराली के धुएं ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है। वातावरण में दिल्ली का अपना प्रदूषण तो पहले से ही मौजूद था, पराली के धुएं ने स्थिति को और बदतर कर दिया है। सफर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 42 फीसद तक हो गई, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। सफर इंडिया के मुताबिक, प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह उत्तर पश्चिम की तरफ से आ रही हवा भी है। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा में जल रही पराली का धुआं दिल्ली की ओर से आ रहा है।

एनसीआर के शहरों का एयर इंडेक्स शहर एयर इंडेक्स

  • फरीदाबाद 436
  • गाजियाबाद 464
  • नोएडा 450
  • ग्रेटर नोएडा 457

गुरुग्राम 443

वायु प्रदूषण इंडेक्स का स्तर और श्रेणी 0 से 50 : अच्छा 50 से

  • 100 : संतोषप्रद
  • 100 से 200 : सामान्य
  • 200 से 300 : खराब
  • 300 से 400 : बहुत खराब
  • 400 से ऊपर : गंभीर

दिल्ली के विभिन्न इलाकों का एयर इंडेक्स

  • आनंद विहार-468
  • बवाना- 464
  • द्वारका- 466
  • जहांगीरपुरी- 468
  • मुंडका- 468
  • विवेक विहार- 474
  • वजीरपुर–444
  • विवेक विहार-474
  • अरविंदो मार्ग-439
  • सोनिया विहार-470
  • सिरीफोर्ट-439
  • शादीपुर-442
  • रोहिणी-469
  • आरके पुरम-452
  • पूसा-460
  • पटपड़गंज-458
  • ओखला-446
  • डीयू-455
  • नेहरू नगर-448
  • नरेला-456
  • नजफगढ़-456
  • मेजर ध्यानचंद स्टेडियम-448
  • जेएलएन स्टेडियम-446
  • आइटीओ-452
  • इहबास-440
  • आइजीआइ एयरपोर्ट-437
  • डीटीयू-454
  • मथुरा रोड-433
  • आया नगर-435
  • अशोक विहार-438

Related Articles

Back to top button