ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
देश

नवगठित नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा

पटना। Nitish Govt Cabinet Meeting बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के बाद सोमवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार का गठन हो गया। गठन के साथ ही काम शुरू कर रही सरकार की पहली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से होने जा रही है। कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा (Allocation of Portfolios) कर दिया जाएगा। इसके साथ ही 23 नवंबर से विधानमंडल का पहला सत्र बुलाने पर सहमति बनाई जाएगी। पहले सत्र में स्‍पीकर (Speaker) का चुनाव होगा तथा नए सदस्‍यों को शपथ दिलाई जाएगी।

नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज

मंत्रिमंडल सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार के गठन के साथ ही 17वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया भी शुरू होनी है। मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि अब तक विभाग को कैबिनेट की बैठक की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। संभावना है कि मंगलवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक 11 बजे दिन से होगी।

बैठक में मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा

कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मंत्रिमंडल के पुराने मंत्रियों के पास उनके पहले वाले विभाग रहेंगे या उन्‍हें नए दायित्‍व दिए जाएंगे, यह देखना दिलचस्‍प होगा।

विधानमंडल सत्र में स्‍पीकर का होगा चयन

इसके बाद 23 नवंबर से प्रस्तावित विधानमंडल के सत्र के दौरान सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर का चयन होगा। प्रोटेम स्पीकर विधानसभा के नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद नवनियुक्त सदस्य विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) का चयन करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी के नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) को स्‍पीकर बनाने पर एनडीए में सहमति बन गई है। एनडीए को विधानसभा (Bihar Assembly) में बहुमत को देखते हुए उनकर स्‍पीकर बनना तय माना जा रहा है। नंदकिशोर यादव पटना साहिब सीट (Patna sahib Assembly Seat) से सातवीं बार विधायक बने हैं। वे पिछली सरकार में पथ निर्माण मंत्री थे।

आज से काम शुरू कर रही है नई सरकार

विदित हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए ने नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में सरकार का गठन किया है। सोमवार को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 14 अन्‍य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद अब नई सरकार मंगलवार से काम शुरू करने वाली है।

Related Articles

Back to top button