ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
खेल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर की भविष्यवाणी, मुश्किल होने वाला है यह दौरा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौर पर पहुंच चुकी है और पूर्व दिग्गजों के बयान भी आने शुरू हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा है कि पिछली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया के अंदर से ऑस्ट्रेलिया दौरे का डर निकल गया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सीरीज में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा का यह दौरा आसान नहीं होगा।

भारत ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीजी जीती। विराट कोहली भारतीय इतिहास में ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने थे। पुजारा ने इस दौरे पर 74.42 की औसत से कुल 521 रन बनाए थे। मैक्ग्रा का मानना है यह दौरा उनके लिए मुश्किल साबित होगा

जो चीज उन्होंने पिछले दौरे पर सबसे अच्छी की वो क्रीज पर ज्यादा वक्त बिताना था। उन्होंने मैदान पर ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करते हुए वक्त बिताया था। वो एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो दबाव नहीं लेते हैं जब रन नहीं बनते। ऐसा आधुनिक क्रिकेट में बहुत ही अलग बात है जहां कि एक मेडल ओवर के बाद ही बल्लेबाज रन बनाने के लिए परेशान हो जाते हैं। पुजारा की मानसिकता ऐसी बिल्कुल भी नहीं है। इसी का फायदा पिछले दौरे पर मिला, जिसने उनको ज्यादा वक्त बिताने का मौका दिया और काफी रन भी बनाए।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 27 नवंबर से शुरू हो रही है जबकि टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन वनडे और टी20 मुकाबले खेलेगी। वहीं चार टेस्ट मैचों की सीरीज से साथ यह दौरा खत्म होगा।

अब जबकि उन्होंने ज्यादा मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा वक्त नहीं बिताया है तो इसका बहुत ज्यादा असर उनके उपर पड़ेगा। इस बार सीरीज के दौरान उनको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि इस बार वो ज्यादा क्रिकेट खेलकर नहीं आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button