ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
मनोरंजन

Netflix Series Mismatched में नज़र आएंगी यू-ट्यूबर प्राजक्ता कोली, जुग जुग जियो से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

डिजिटल वर्ल्ड के प्रसार ने कई ऐसे कलाकारों को उभरने और चमकने का मौक़ा दिया है, जिन्होंने यू-ट्यूब पर कंटेंट बनाकर अपने स्टारडम को चार चांद लगाये। अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है प्राजक्ता कोली का नाम, जो करण जौहर निर्मित फ़िल्म जुग जुग जियो से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू कर रही हैं। हालांकि, इससे पहले प्रजाक्ता नेटफ्लिक्स की सीरीज़ मिसमैच्ड में नज़र आएंगी, जिसमें उनके अपोज़िट रोहित सर्राफ़ हैं। रोहित को दर्शक नेटफ्लिक्स की ही फ़िल्म लूडो में देख रहे होंगे, जिसमें उनका किरदार काफ़ी अहम है।

जुग-जुग जियो को हिट फ़िल्म गुड न्यूज़ के निर्देशक राज मेहता निर्देशित कर रहे हैं। फ़िल्म में प्राजक्ता को वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा अनिल कपूर और नीतू सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ अपना हुनर दिखाने और आज़माने का मौक़ा मिलेगा। प्राजक्ता ने हाल ही में फ़िल्म के कलाकारों के साथ शूटिंग के लिए चंडीगढ़ की उड़ान भरी।

प्राजक्ता की तरह ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी शुरुआत यू-ट्यूब पर कंटेंट क्रिएट करने से हुई और इस क्रम में उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि उन्हें बड़े पर्दे पर आने का मौक़ा मिला।

साहिल खट्टर

ऐसे कलाकारों में साहिल खट्टर का नाम भी लिया जा सकता है। साहिल ने हाल ही में WWE रेस्लर अंडरटेकर के साथ लाइव किया था, मगर वो अपने यू-ट्यूब चैनल खट्टरनाक के लिए भी जाने जाते हैं। खट्टर कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 से डेब्यू करेंगे, जिसमें वो विकेटकीपर सैयद किरमानी का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म अगले साल पहली तिमाही में रिलीज़ हो सकती है। भारतीय क्रिकेट की पहली विश्व कप जीत की इस रोमांचक कहानी में रणवीर सिंह हरफनमौला क्रिकेटर और तत्कालीन कप्तान कपिल देव के रोल में हैं।

शर्ली सेतिया

साबिर ख़ान की फ़िल्म निकम्मा से ख़ूबसूरत यू-ट्यूबर शर्ली सेतिया बॉलीवुड पारी शुरू कर रही हैं। इस फ़िल्म में भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु शिवदासानी लीड रोल में हैं, जबकि शिल्पा शेट्टी लम्बे अर्से बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी। फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। शर्ली ने करियर सिंगर के तौर पर शुरू किया था। शर्ली यू-ट्यूब पर अपने गाने के वीडियो अपलोड करती थीं, जिसने उन्होंने नौजवान पीढ़ी के बीच काफ़ी लोकप्रियता दिलवाई। शर्ली नेटफ्लिक्स की फ़िल्म मस्का में भी नज़र आ चुकी हैं, जो इसी साल मार्च में रिलीज़ हुई थी।

भाविन भानुशाली

सोशल मीडिया सेंसेशन भाविन भानुशाली को यूथ के बीच उनकी लोकप्रियता की वजह से अजय देवगन की फ़िल्म दे दे प्यार में काम करने का मौक़ा मिला, जिसमें भाविन ने अजय के बेटे का रोल निभाया था। भाविन टिकटॉक स्टार रहे हैं और शॉर्ट वीडियो बनाकर ख़ूब चर्चित हुए। उनका यू-ट्यूब च%

Related Articles

Back to top button