ब्रेकिंग
महानगर में आज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद पंजाब से बड़ी खबर: पूर्व पार्षद व बसों के मालिक की गोली लगने से मौ'त, मची चीख-पुकार पंजाब सरकार का कच्चे कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, हर तरफ से मिल रही बधाई MLA Raman Arora ने खासम-खास को भी दिखाया था अपना रंग, ऐसे बनाई दूरी MLA Raman Arora के चहेते कौंसलरों को सताने लगा विजिलेंस का खौफ छावनी में रहने वाले लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, रजिस्ट्री को लेकर आया बड़ा फैसला! चंडीगढ़ में लगातार 3 दिन के लिए Alert जारी, जानें कैसे रहेगा मौसम का हाल पंजाब भर में छुट्टियों का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगी Courts विजिलेंस के रडार पर जालंधर नगर निगम, सलाखों के पीछे जा सकते हैं कई अफसर 500 और 200 रुपये के नोट लेने से पहले जरूर पढ़ें खबर, बुरे फंस सकते हैं आप
देश

दिल्ली में कोरोना का कहर, गृह मंत्रालय के आदेश पर बढ़ाई गई 10 हजार RT-PCR जांच

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली में प्रतिदिन होने वाली आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच की संख्या अब 27,000 से बढ़ाकर 37,000 कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली AIIMS में 207 जूनियर डॉक्टरों की भर्ती शुरू हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यूपी-पंजाब-हिमाचल में केंद्रीय टीम की नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बढ़े रहे हैं संक्रमण के मामले के चलते यह फैसला लिया गया। पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की बिगड़ती स्थिति को लेकर एक बैठक की थी जिसमें दिल्ली में प्रतिदिन होने वाली आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाकर 60,000 करने का भी फैसला किया था।

इसके साथ ही शाह ने केंद्र में 500 पृथक बिस्तरों को ऑक्सीजन बिस्तर में परिवर्तित करने का भी ऐलान किया था। वहीं भाजपा ने दिल्ली में मास्क वितरण अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने करोलबाग संगठनात्मक जिले में मास्क वितरण करके अभियान की शुरुआत की। केजरीवाल सरकार भी दिल्ली वालों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेसिंग क पालन करने की अपील कर चुके हैं। दिल्ली में दिवाली के बाद एक दम से कोरोना के मामलों में बढ़ौत्तरी हुई है।

Related Articles

Back to top button