ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

हैदराबाद पहुंचे अमित शाह, रोड शो से पहले भाग्यलक्ष्मी मंदिर में जाकर लिया आर्शीवाद

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता अमित शाह हैदरबाद नगर निगम चुनाव (जीएचएमसी) के चुनाव प्रचार के लिए वहां पहुंच गए हैं। अपने संबोधन से पहले शाह ने श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा अर्चना की। ये मंदिर चारमीनार से सटा हुआ है, यहां दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं।

मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
शाह के आने से पहले मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। मंदिर में पूजा करने के बाद वह सिकंदराबाद के सीताफलमंडी में वरसगुड़ा चौरास्ता से हनुमान मंदिर तक 1.3 किलोमीटर लंबे रोड शो में भाग लेंगे।  इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य शीर्ष नेता हैदराबाद में रोड शो निकाल कर जीएचएमसी चुनाव में पार्टी की जीत का दावा कर चुके हैं।

 नड्डा ने भी किया था रोड शो
नड्डा ने नागोले से कोथपेट क्रॉस रोड तक निकाले एक रोड शो में दावा किया था कि बारिश के बावजूद रोड शो में लोगों की भारी भीड़ केसीआर शासन के अंत और भाजपा के पास सत्ता आने का संकेत है। उल्लेखनीय है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम चार जिलों को कवर करता है जिनमें हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी और संगारेड्डी आते हैं. इस पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं और तेलंगाना के 5 लोकससभा सीटें आती हैं।

Related Articles

Back to top button