ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
मनोरंजन

मुंबईः उर्मिला मातोंडकर की राजनीति में फिर से एंट्री, कल शिवसेना में होंगी शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर से राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। इस बार उर्मिला शिवसेना से अपना सियासी सफर शुरू करेंगे। उर्मिला मातोंडकर सोमवार को शिवसेना में शामिल होंगी। काफी पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उर्मिला मातोंडकर शिवसेना में शामिल होंगी। शिवसेना के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद का सदस्य बनाने की तैयारी में है। सरकार ने उर्मिला का नाम पिछले दिनों राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास भेजा था। महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी की सरकार ने राज्यपाल के पास 12 नामों की सूची भेजी थी जिसमें उर्मिला का नाम भी शामिल था। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी गठबंधन वाली सरकार है। तीनों पार्टियों ने चार-चार नेताओं का नाम राज्यपाल के पास भेजा गया था।

NCP ने एकनाथ खडसे, राजू शेट्टी, यशपाल भिंगे और आनंद शिंदे का नाम भेजा है जबकि कांग्रेस ने रजनी पाटिल, सचिन सावंत, मुझफ्फर हुसैन और अनिरुद्ध वनकर का। वहीं शिवसेना ने उर्मिला मातोंडकर, चंद्रकांत रघुवंशी, विजय करंजकर और नितीन बानगुडे पाटिल का नाम भेजा है। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का हाथ थामा था। उर्मिला ने कांग्रेस की टिकट पर मुंबई उत्तर से चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाई और भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार गई। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब एक बार फिर वह राजनीति में हाथ आजमा रही हैं।

Related Articles

Back to top button