ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मनोरंजन

रेट्रो के सफ़र पर ले जाएगा कियारा आडवाणी की फ़िल्म ‘इंदू की जवानी’ का नया गाना, देखें वीडियो

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा चाहे जिस दौर में पहुंच जाए, मगर रेट्रो का सुरूर ज़हन से नहीं जाता। फ़िल्ममेकर्स किसी ना किसी बहाने दर्शकों को हिंदी सिनेमा के गोल्डन पीरियड में ले जाते रहे हैं। अब कियारा आडवाणी और आदित्य सील की फ़िल्म इंदू की जवानी का दूसरा गाना दिल तेरा रेट्रो फ्लेवर लेकर आया है। फ़िल्म की कहानी डेटिंग ऐप के ज़रिए प्यार की तलाश पर आधारित है, मगर दिल तेरा गाना आपको रेट्रो ज़माने की सैर पर ले जाएगा, जब इंडस्ट्री में शर्मिला टैगोर, परवीन बाबी और ज़ीनत अमान जैसी एक्ट्रेसेज़ के ग्लैमर का छाया हुआ था। कियारा और आदित्य रेट्रो गेटअप में दिखायी दे रहे हैं।

गाने में कियारा के लुक कश्मीर की कली की शर्मिला टैगोर, नमक हलाला की परवीन बाबी और रंगीला की उर्मिला मातोंडकर जैसे हैं। इस गाने को बेनी दयाल और नीति मोहन ने आवाज़ दी है। संगीत रोचक कोहली का है। लिरिक्स गुरप्रीत सैनी और गौतम जी शर्मा के हैं। गाने में कियारा और आडवाणी ने उस दौर की डांस फॉर्म को अडेप्ट किया है, जिसके गेटअप में हैं

अबीर सेनगुप्ता निर्देशित इंदू की जवानी एक रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें कियारा आडवाणी ग़ाज़ियाबाद की इंदिरा गुप्ता के किरदार में हैं। इंदू को एक साथी की तलाश है, जिसके लिए वो डेटिंग ऐप का सहारा लेती है। एक लड़का मिलता है, मगर वो पाकिस्तानी होता है। इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं। फ़िल्म में मल्लिका दुआ भी अहम किरदार में दिखेंग।

इंदू की जवानी 11 दिसम्बर को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघर खुलने के बाद यह दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म है, जो ओटीटी के बजाए सीधे थिएटर में रिलीज़ होगी। इससे पहले 15 नवम्बर को मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फ़ातिमा सना शेख़ की सूरज पे मंगल भारी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इंदू की जवानी को लेकर भी ख़बरें आयी थीं कि फ़िल्म ओटीटी पर जा सकती है, लेकिन मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करने का फ़ैसला किया।

Related Articles

Back to top button