ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्‍ली। अटॉर्नी जनरल (Attorney General) केके वेणुगोपाल (KK Venugopal) की ओर से कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा (Rachita Taneja) के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मंजूरी दिए जाने के बाद कानून के एक छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। यचिका में कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा (Rachita Taneja) के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू की मांग की गई है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, रचिता तनेजा के खिलाफ यह याचिका उच्चतम न्यायालय के खिलाफ उनके कथित आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर दायर की गई है। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने इसी हफ्ते तनेजा के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने को मंजूरी दी थी। कानून के छात्र आदित्य कश्यप की ओर से शनिवार को यह अवमानना याचिका दायर की गई।

अधिवक्ता नमित सक्सेना ने इस याचिका में दावा किया है कि तनेजा की पोस्ट वायरल हो गई। इस पोस्‍ट को न्यायपालिका पर हमला बोलने वालों की ओर से जमकर साझा किया गया। अधिवक्‍ता ने कहा है कि आपराधिक अवमानना कार्यवाही शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल ने अपनी लिखित सहमति में स्‍पष्‍ट रूप से कहा है कि इन पोस्ट का मकसद न्‍यायपालिका की छवि चोट पहुंचाना है।

मालूम हो कि किसी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल या सॉलिसीटर जनरल की मंजूरी या सहमति जरूरी होती है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय की आपराधिक अवमानना पर दो हजार रुपये का जुर्माना और छह महीने तक की कैद की सजा तक का प्रावधान है। हाल ही में शीर्ष अदालत की ओर से चर्चित अधिवक्‍ता प्रशांत भूषण को उनके दो ट्वीट को लेकर अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया था।

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त को प्रशांत भूषण पर एक रुपये का सांकेतिक जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद भूषण ने कहा था कि सर्वोच्‍च अदालन की ओर से लगाए गए एक रुपये के सांकेतिक जुर्माने को अदा करने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने शीर्ष अदालत का फैसला स्वीकार कर लिया है। हालांकि भूषण जुर्माने का एक रुपया 14 सितंबर को शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में जमा करा दिया था।

Related Articles

Back to top button