ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

पति अनस सईद के साथ हनीमून पर कश्मीर पहुंचीं सना ख़ान, फोटोज़ और वीडियो वायरल

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सना ख़ान पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। पहले एक्ट्रेस ने अचानक से ही इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया, उसके बाद अचानक ही सना की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। किसी को कानों कान खबर नहीं हुई और सना ने शादी कर ली। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद सना ने 20 नवंबर को मुफ्ती अनस सईद संग निकाह कर लिया। दोनों की शादी पिछले काफी टाइम से चर्चा में है। फिलहाल दोनों हनीमून के लिए कश्मीर गए हुए हैं। इस बात की जानकारी ख़ुद एक्ट्रेस ने दी है।

सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियोज़ और फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो अनस के साथ कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाती नज़र आ रही हैं। वीडियो में सना बता रही हैं कि हम कश्मीर में हैं और यहां बहुत ठंड है। सना ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो होटल की बालकनी में बैठी हुई हैं और सामने का व्यू दिखा रही हैं, इस दौरान सना कहती हैं यहां बहुत ठंड है, तब तक अनस सना के वीडियो के बीच में आ जाते हैं और यही बात दोहराते हैं जिसे सुनकर सना ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगती हैं। इसके अलवा एक्ट्रेस ने इबादत करते हुए और ब्रेकफास्ट टेबल की फोटो भी अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं। सना की फोटोज़ और वीडियोज़ से साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस इस शादी से कितना खुश हैं।

सना लगातार अपनी शादी और ससुराल की फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो और अनस एक दूसरे के ऊपर एक दुआ पड़ते हुए नज़र आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि सना के पति अनस एक मौलाना हैं और गुजरात के सूरत के रहने वाले है। कुछ खबरों में कहा गया है कि सना खान को मुफ्ती अनस खान से बिग बॉस फेम एजाज खान ने मिलवाया था।

आपको बता दें कि सना ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर लंबा सा पोस्ट लिखकर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहा था। सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर मानवता की सेवा करने का बात कही थी। उन्होंने कहा था, ‘मेरा सबसे सुखद पल, अल्लाह मेरी इस यात्रा में मदद करें, आप सब मुझे दुआ में शामिल रखें।’

Related Articles

Back to top button