ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

UP में पहले गुंडों का खौफ था, अब सरकार से गुंडे खौफ खाते हैं: डिप्टी CM

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल रहा है। साथ ही पूर्वांचल भी। पहले यहां लोगों में गुंडों का खौफ था, अब गुंडों में सरकार का खौफ है। यह है प्रदेश की कानून व्यवस्था। गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वाचल के सतत विकास पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार व संगोष्ठी में विनिर्माण क्षेत्र के सातवें तकनीकी सत्र की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि बदले माहौल, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और निवेश फ्रेंडली नीतियों के नाते उप्र इज ऑफ डूइंग बिजनेस में ऊंची छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंचा। आज उत्तर प्रदेश निवेशकों का पसंदीदा स्थल है।

उन्होंने कहा कि पहले यहां लोगों में गुंडों का खौफ था, अब गुंडों में सरकार का खौफ है। उन्होंने कहा कि, “बुनियादी सुविधाओं की तो पूर्वाचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए शीघ्र ही हम देश के सारे महानगरों से जुड़ जाएंगे। जेवर जैसे ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कुशीनगर, अयोध्या इंटरनेशनल और अन्य एयरपोर्ट के जरिए पूरी दुनिया हमारी पहुंच में होगी।”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, “सत्ता में आने के बाद हमने 67 स्टेट हाईवे बनाए। हम इको फ्रेंडली सड़कें भी बना रहे हैं। हर्बल रोड और प्लास्टिक एवं अन्य वेस्ट से बनने वाली सड़कें इसका सबूत हैं। लोगों को प्रेरित करने के लिए शहीदों, टॉपर विद्यार्थियों और नामचीन लोगों के नाम से सड़कें बना रहे हैं।” उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सामाजिक सरोकारों का भी जिक्र किया। यह भी कहा कि यहां के तीन दिन के मंथन से निकले निचोड़ को जमीनी हकीकत देने के लिए मिल जुलकर बैठेंगे। यहां से निकले नतीजों पर अमल कर पूर्वाचल की तरक्की को और तेज करेंगे।

Related Articles

Back to top button