ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

पाकिस्तान में मुहाजिर और सिंधी अपने अधिकारों के लिए मिलकर लड़ेंगे

लंदन। पाकिस्तान की फौज का मुहाजिरों पर अत्याचार कम नहीं हो रहा है। सेना यहां से उन्हें पूरी तरह साफ करना चाहती है, लेकिन लाखों की संख्या में रहने वाली इस कौम को खत्म नहीं किया जा सकता। अब वक्त आ गया है कि सिंध प्रांत में रहने वाले मुहाजिर सिंधियों के साथ मिलकर अपने अधिकार और आजादी की लड़ाई लड़ें।

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक और नेता अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना एक के बाद एक मुहाजिरों (विभाजन के समय भारत से गए मुस्लिम) की हत्या कर रही है। वह कुछ लोगों को मार तो सकती है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं कर सकती है। रविवार को कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि हमने मुहाजिर शब्द अपनी पहचान के लिए रखा था। बस अब यही हमारी पहचान है। हमारे बुजुर्गो ने इस्लाम के नाम पर भारत को तोड़ दिया और मुस्लिमों के लिए अलग से पाकिस्तान बना लिया। अब सवाल उठता है कि पाकिस्तान बनाने से किसको फायदा हुआ

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू सत्ता में मुस्लिमों को 27 फीसद हिस्सेदारी देना चाहते थे। अब जो मुसलमान भारत से पाकिस्तान आए हैं, उन्हें दो फीसद की भी हिस्सेदारी नहीं मिली है।

ऐसी स्थिति में अब अपने हक की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। हम मुहाजिर और सिंधी मिलकर सिंध के आजाद होने की लड़ाई लड़ेंगे। जहां सिंधी और मुहाजिरों दोनों को ही उनके अधिकार हासिल हो सकें

Related Articles

Back to top button