ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

कड़ाके की ठंड, राजधानी दिल्ली में 4.1 तक गिरा पारा, उत्तर भारत में और नीचे लुढ़क सकता है तापमान

नई दिल्लीः बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बहने वाली बर्फीली हवाओं ने मंगलवार को दिल्ली का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे ला दिया, जो इस मौसम में अब तक का शहर का न्यूनतम तापमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मैदानी इलाकों के लिए आईएमडी, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे जाने पर शीतलहर घोषित कर देता है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि दिल्ली जैसे छोटे इलाकों के लिए अगर एक दिन के लिए भी तापमान नीचे चला जाता है तो शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। शहर के लिए मौसम संबंधी आंकड़े उपलब्ध करने वाली सफदरजंग वेधशाला के अनुसार मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं जाफरपुर में पारा गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आईएमडी ने कहा कि आयानगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता भी सुधर कर ‘मध्यम’ श्रेणी में आ गयी। सुबह 10 बजे शहर की वायु गुणवत्ता 190 दर्ज की गई। सोमवार की औसत एक्यूआई 160, रविवार को 305 और शनिवार को 356 दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button