ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
मनोरंजन

Vicky Kaushal ने बनायी सॉलिड बाइसेप्स, सोशल मीडिया में शेयर की नये लुक की फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मंगलवार को एक फोटो शेयर की है, जो फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रही है। साथ ही कई सेलेब्स राजकुमार राव, अंगद बेदी, चैतन्य शर्मा, साकिब सलीम ने अपना रिएक्शन दिये हैं।

फोटो जिम में वर्कआउट के वक्त का है, जिमसे वो बेंच पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मैं जानता हूं,’ ‘हम अच्छा कर सकते हैं’। ‘हम बेहतर हो सकते हैं’, ‘मैं जानता हूं कि हम जबान पर कोई बुरी बात लाए बिना भी अच्छा कर सकते हैं’। विक्की कौशल के फोटो पर राजकुमार राव ने कमेंट करते हुए लिखा है, रॉक सॉलिड ब्रदर।’ साथ ही अंगद बेदी ने लिखा- डौला पावे रौला। साकिब सलीम ने लिखा, भाई, भाई, भाई। विक्की कौशल के भाई सनी ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, हे डोला रे डोला रे डोल

बता दें कि उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी के डायरेक्टर आदित्य धर ने इसी साल फरवरी में बताया था कि विक्की कौशल उनकी आने वाली फिल्म  ‘इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में नजर आएंगे। अब उनकी इस फोटो को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि शायद इस रोल को प्ले करने के लिए ही वो अपनी फिजीक को मजबूत करने और वजन बढ़ाने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि उरी मूवी में अपना वजन 90 से 95 किलो तक रखने वाले विक्की कौशल अब ‘इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ के लिए वेट को 100 से 110 किलो तक करने की तैयारी में हैं।

बता दें कि विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2015 में आई फिल्म ‘मसान’ से किया था। इस फिल्म के लिए विक्की को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स द्वारा बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था, जिसके बाद वो साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म रमन राघव, राज़ी और संजू जैसी फिल्मों में नजर आए।

Related Articles

Back to top button