ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क...
देश

दर्दनाक- कोरोना ने किया अपनों को पराया, बुजुर्गों को अस्पतालों में अकेला छोड़कर जा रहे परिजन

कोरोना काल ने लोगों को बहुत कुछ दिखाया है। कहीं अपने छूटे तो कहीं अपनों ने ही छोड़ दिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) के अधिकारियों ने बताया कि इलाज के लिए बुजुर्ग व्यक्तियों को यहां लाने के बाद परिजनों द्वारा उन्हें यहीं पर अकेला छोड़कर जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद का GMCH सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है और क्षेत्र के आठ जिलों के लोग यहां उपचार के लिए आते हैं।

GMCH के अधीक्षक डॉ. सुरेश हारबड़े ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के शुरुआती दौर में यहां ऐसे बुजुर्गों की संख्या बढ़ गई जिन्हें उनके परिजन अकेला छोड़ गए। उन्होंने कहा कि हमने औरंगाबाद नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाया और ऐसे कई बुजुर्गों को स्थानीय आश्रय गृहों में भेजा। हालांकि उनमें से कई वहां से भी चले गए।

डॉ. हारबड़े ने बताया कि परिवार द्वारा छोड़े गए बुजुर्ग अस्पताल परिसर, फुटपाथ तथा अस्पताल के इर्द-गिर्द ऐसे स्थानों पर रहने लगते हैं जहां उन्हें भोजन आसानी से मिल सके। अधिकारी ने बताया कि मरीजों के साथ कोई देखरेख करने वाला न भी हो तो भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्त्ता ऐसे लोगों का ध्यान रखते हैं। जब हम उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं तो कई बार उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है। कई मामलों में ऐसा देखा गया है।

Related Articles

Back to top button