ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

यूपी में DIG राजेश पांडे और SSP अमित पाठक सहित 21 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 21 अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया

DIG से IG बने यह अधिकारी
जानकारी मुताबिक 2003 बैच के IPS मोदक राजेश डी राव ,हीरा लाल , विनय कुमार यादव ,संजय कुमार,शिव शंकर सिंह, राकेश सिंह और राजेश पांडेय की प्रोन्नति पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) से आईजी के पद पर की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि 1996 बैच के अधिकारी सतीश गणेश,नवनीत सिकेरा,विजय प्रकाश और ज्योति नारायण को पुलिस महानिरीक्षक (IG) से अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है।

SSP से DIG बने यह अधिकारी
सूत्रों ने बताया कि 2007 बैच के अधिकारी अमित पाठक ,जोगेन्द्र कुमार,विनोद कुमार ,रवि शंकर छवि ,प्रतिभा अंबेडकर , नितिन तिवारी , अनिल कुमार सिंह, पंकज कुमार, गोपेश खन्ना, अशोक कुमार की प्रोन्नति डीआईजी के पद पर की गई है। इसके अलावा 2008 बैच के दस IPS अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है।

Related Articles

Back to top button