ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
खेल

मयंक अग्रवाल क्यों हैं खराब फॉर्म में सुनील गावस्कर ने बताया कारण और दी अहम सलाह

नई दिल्ली। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रन बनाने में कामयाब नहीं रहे और उन्हें अपना विकेट लगभग हर पारी में एक ही गलती करके गंवाया। अब तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा और इसके लिए भारतीय टीम में कई बदलाव किए जा सकते हैं। हो सकता है मयंक को भी प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले और उनकी जगह रोहित को टीम में शामिल किया जाए।

मयंक का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं चल पा रहा है और इसके पीछे क्या कारण है इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया। गावस्कर ने मयंक अग्रवाल के स्टांस को लेकर बात की और कहा कि, उनका नया स्टांस उन्हें बैकफुट पर काफी कम विकल्प दे रहा है। अंदर की मूवमेंट को कवर करने में ये बाएं हाथ के तेज गेदंबाज के खिलाफ उनकी मदद कर सकता है। वहीं गावस्कर ने कहा कि, उनके पैरों के बीच में जो बड़ा गैप है उसकी वजह से वो लगातार फेल हो रहे हैं।

गावस्कर ने मयंक को सलाह दी है कि, वो अपने स्टांस को ओपन करें और इसकी वजह से वो अपने अंदर वाली मूवमेंट को कवर कर पाएंगे। इसके अलावा दीपदास गुप्ता ने भी मयंक को अपने स्टांस में बदलाव करने की सलाह दी। दीप ने कहा कि ऐसा मेरे साथ भी हुआ था और वो इस पर काम करके इसे सही कर सकते हैं। अगर वो अपनी कलाईयों को करीब लाते हैं तो वो गेंद तक तेज से पहुंच सकते हैं। इस टेस्ट सीरीज में मयंक ने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में 17,9,0 और 5 रन की पारी खेली थी। हालांकि मयंक एक शानदार बल्लेबाज हैं और वो जल्द ही अपनी कमियों पर काबू पाकर वापसी करने की क्षमता भी रखते हैं।

Related Articles

Back to top button