ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
विदेश

व्हाइट-हाउस के दो शीर्ष अधिकारियों ने कैपिटल हिंसा के बाद दिया इस्तीफा, कई और भी छोड़ सकते हैं पद

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के दो शीर्ष सहयोगियों ने कैपिटल हिल पर हिंसा के मद्देनजर बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार व्हाइट हाउस के कई और शीर्ष अधिकारी भी इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन और उनके डिप्टी मैथ्यू पोटिंगर शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने फिलहाल इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। कैपिटल हिल में हुई हिंसा में कई लोग घोयल हुए हैं। इस दौरान एक महिला की मौत भी हुई है।

जो बाइडन के चयन पर अंतिम मुहर लगाने के लिए आयोजित कांग्रेस के संयुक्त सत्र में ट्रंप समर्थकों के उग्र प्रदर्शन के कारण व्यवधान आ गया। हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर मेलानिया ट्रंप की चीफ ऑफ स्टाफ स्टेफनी ग्रिशम ने पद से इस्तीफा दे दिया है। ग्रिशम ने एक बयान में कहा, ‘व्हाइट हाउस में देश की सेवा करना सम्मान की बात है। मुझे हर जगह बच्चों की मदद करने के लिए श्रीमती ट्रंप के मिशन का हिस्सा होने पर बहुत गर्व है।’

पहली महिला के लिए चीफ ऑफ स्टाफ बनने से पहले ग्रिशम ने व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव के रूप में एक साल तक काम किया। हालांकि उन्होने यह नहीं बताया कि उनका इस्तीफा देश की राजधानी में हुई हिंसा की प्रतिक्रिया के रूप में था, लेकिन उनके फैसले से परिचित एक सूत्र ने कहा कि हिंसा को लेकर ही उनहोंने स्तीफा दिया है।

रायटर को सूत्रों ने बताया कि डिप्टी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा मैथ्यूज की तरह व्हाइट हाउस की सामाजिक सचिव रिकी निकेता ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ओ,ब्रायन भी इस्तीफा देने पर विचार कर रहे है। एक सूत्र ने कहा कि व्हाइट हाउस के अंदर भी इस बात की चर्चा थी कि डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ क्रिस लिडेल भी इस्तीफा दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button