ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

पेलोसी ने ट्रंप को परमाणु हमले से रोकने को लेकर ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन से बात की

वाशिंगटनः अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सैन्य कार्रवाई शुरू करने या परमाणु हमले करने से रोकने को लेकर शुक्रवार को ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ के चेयरमैन से बात की।

पेलोसी ने प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक सदस्यों को लिखे एक पत्र में कहा कि उन्होंने एक अस्थिर राष्ट्रपति को सैन्य शत्रुता शुरू करने या (परमाणु मिसाइल दागने के लिए) ‘‘लॉन्च कोड” तक पहुंचने और परमाणु हमले का आदेश देने से रोकने के लिए उपलब्ध एहतियातों पर चर्चा करने के लिए जनरल मार्क मिले के साथ बात की।

राष्ट्रपति ट्रंप को उनके पद से हटाने की अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “इस अस्थिर राष्ट्रपति की स्थिति अब इससे अधिक खतरनाक क्या हो सकती है, और हमें वह सब कुछ करना चाहिए जो हम अमेरिकी लोगों और अपने देश और हमारे लोकतंत्र पर मनमाने हमले को रोकने के लिए कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “आज, राष्ट्रपति के खतरनाक कृत्यों के बाद, संसद में रिपब्लिकन को ट्रम्प को तुंरत अपना पद छोड़ने के लिए दबाव बनाने की आवश्यकता है। यदि राष्ट्रपति स्वेच्छा से पद नहीं छोड़ते हैं, तो कांग्रेस (संसद) आगे कार्रवाई करेगी।” ट्रंप 20 जनवरी को पद छोड़ने वाले हैं, जब डेमोक्रेट जो बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। पेलोसी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही पर विचार करने के लिए शुक्रवार को हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस (समूह) के साथ बैठक कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button